बेंगलुरु। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (जीटीआरई) ने विभिन्न विभागों में तकनीकी और गैर तकनीकी अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 150 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।
डीआरडीओ-जीटीआरई की ओर से जारी 180 पदों में तकनीकी प्रवेश से ग्रेजुएट इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) के 75, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) के 20, और आईटीआई ट्रेड्स के 25 पद शामिल हैं। वहीं, गैर तकनीकी पदों में ग्रेजुएट जनरल के 30 पद शामिल हैं।
ग्रेजुएट इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) के 75 पदों में मैकेनिकल/उत्पादन/औद्योगिक उत्पादन इंजीनियरिंग के 30, एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 15, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/टेलीकॉम इंजीनियरिंग के 10, कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग के 15, धातु विज्ञान/पदार्थ विज्ञान के 4 और सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष का 1 पद शामिल है।
डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) के 20 पदों में मैकेनिकल/उत्पादन/उपकरण एवं डाई डिजाइन के 10, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन के 7, और कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग/कंप्यूटर नेटवर्किंग/सूचना प्रौद्योगिकी के 3 पद शामिल हैं।
आईटीआई ट्रेड्स के 25 पदों में मशीनिस्ट/सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन के 3, फिटर के 4, टर्नर के 3, इलेक्ट्रीशियन के 3, वेल्डर के 2, शीट मेटल वर्कर के 2, और कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (सीओपीए)/डेटा एंट्री ऑपरेटर के 8 पद शामिल हैं। वहीं, ग्रेजुएट जनरल के 30 पदों में बीकॉम के 10, बीएससी (रसायन विज्ञान/भौतिक विज्ञान/गणित/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर आदि) के 5, बीए (वित्त/बैंकिंग आदि) के 5, बीसीए के 5, और बीबीए के 5 पद शामिल हैं।
इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता/लिखित परीक्षा, वॉक-इन इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।
इंटरव्यू में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों का आईटीआई ट्रेड्स पद के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) पोर्टल और अन्य सभी पदों के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) पोर्टल पर नामांकित होना अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 6 जून के आधार पर की जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 6 जून को 'गैस टरबाइन अनुसंधान संस्थान (जीटीआरई), डीआरडीओ, सीवी रमन नगर, बेंगलुरु, कर्नाटक - 560093' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। इसलिए सभी आवेदकों को समय से पते पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी के साथ फोटोकॉपी, पासपोर्ट आकार की फोटो, आदि को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले डीआरडीओ-जीटीआरई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन याद से केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

Deshbandhu Desk
DRDO GTRE Recruitment 2026GTRE Apprentice Trainee jobsDRDO walk-in interviewEngineering Apprentice vacanciesGovernment Jobs for EngineersGTRE Bengaluru recruitment.
Next Story |