search

2026 की पहली तिमाही में चीन के सेवा क्षेत्र का ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 0

बीजिंग। चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार 18 खरब 22.9 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
  आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सेवा निर्यात 7 खरब 4.52 अरब युआन पर पहुंचा, जिसमें 11.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, सेवा आयात 11 खरब 18.38 अरब युआन रहा, जो 2.6 फीसदी कम है। सेवा व्यापार घाटा 4 खरब 13.86 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1 खरब 15 करोड़ युआन कम है।




  ज्ञान-गहन सेवा व्यापार इस तिमाही में 1.6 फीसदी बढ़कर 7 खरब 93.71 अरब युआन हो गया, जो कुल सेवा व्यापार का 43.5 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें निर्यात 6.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 3 खरब 84.26 अरब युआन रहा, जिसमें व्यक्तिगत सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सेवाओं (25.6 फीसदी) और वित्तीय सेवाओं (16.1 फीसदी) की वृद्धि दर सबसे तेज रही। ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात 2.3 फीसदी घटकर 4 खरब 9.45 अरब युआन रहा।
  यात्रा सेवाओं का निर्यात 32.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1 खरब 5.35 अरब युआन पर पहुंचा, जो सभी सेवा निर्यात श्रेणियों में सबसे तेज वृद्धि है। वहीं, परिवहन सेवाओं का आयात 22.8 फीसदी बढ़कर 2 खरब 30.21 अरब युआन हो गया, जो शीर्ष पांच सेवा आयात क्षेत्रों में सबसे तेज गति है।






Deshbandhu



business newsWorldworld newschina news









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
145711