search

‘गंदी राजनीति’ ने बंगाल की तरक्की रोकी, ‘डबल ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 0

कोलकाता। भाजपा नेता और पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 'गंदी राजनीति' की वजह से राज्य अभी तक तरक्की नहीं कर पाया है।
  पेस राज्य में विधानसभा चुनावों से कुछ ही दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
  उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मेरा दिल उनके परिवार, उनकी सुरक्षा में लगे लोगों, उनके आसपास रहने वाले लोगों और उनके परिवारों के लिए दुखी है।




  लिएंडर पेस ने कहा कि यहां के लोग एकजुट हैं और मिल-जुलकर रहते हैं, लेकिन यह गंदी राजनीति है जो खेली जा रही है। यह बात एक बार फिर साफ तौर पर सामने आ गई है।
  भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से 4 मई (चुनाव नतीजों) के बाद पिछले कुछ दिनों में हालात सामने आए हैं, उससे साफ पता चलता है कि बंगाल ने तरक्की क्यों नहीं की, और उसे तरक्की करने क्यों नहीं दिया गया।
  पेस ने बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि छह हफ्ते पहले, जब मैं पार्टी में शामिल हुआ था तो मैंने कहा था कि 'डबल इंजन' (केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार) का होना बहुत जरूरी है, और अब हमें वह मिल गया है।




  उन्होंने कहा कि मुझे अपने करियर और अपनी जिंदगी में बेहतरीन साझेदारियां (पार्टनरशिप) मिली हैं। यह एक नई साझेदारी है, जिसमें मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।
  पूर्व टेनिस खिलाड़ी और भाजपा नेता ने कहा कि मुझे अपने युवाओं, खेल जगत और भारत के लोगों के लिए बेहतरीन काम करने का उत्साह और प्रेरणा मिल रही है।
  पेस ने कहा कि सरकार बदलने के साथ ही उन्हें एक नई ऊर्जा और उम्मीद महसूस हो रही है कि 'अब जिस जगह मेरा जन्म हुआ, जिस शहर ने मुझे जुनून दिया और मुझे सिखाया कि हम एक समुदाय के तौर पर कैसे रहते हैं, वह अब जरूर तरक्की करेगा।'




  उन्‍होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल को एक 'मिसाल बनने वाले राज्य' के तौर पर देखने की उम्मीद करते हैं।
  इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल एक बार फिर तरक्की करेगा और देश की कृषि, विनिर्माण और खेल राजधानी के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा।
  उन्‍होंने कहा कि अगर असम और ओडिशा इतने बड़े पावरहाउस बन सकते हैं तो पश्चिम बंगाल भी बिल्कुल वैसा ही कर सकता है।






Deshbandhu



West Bengalpoliticsbjp newsleander paesSuvendu Adhikari









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144751