search

ईरान पर जहाजों को निशाना बनाने का आरोप, ट्रं ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 10

नई द‍िल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शिप मूवमेंट से जुड़े हालात में कुछ देशों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का जिक्र किया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने की बात कही है।
  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और समुद्री सुरक्षा से जुड़े हालात पर बयान देते हुए जहाजों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई। उन्होंने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का जिक्र करते हुए कहा क‍ि ईरान ने कुछ अनजान देशों पर निशाना साधा है।




  ट्रंप ने सोशल मीड‍िया ट्रुथ सोशल पर ल‍िखा, ''अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा क‍ि ईरान ने शिप मूवमेंट, 'प्रोजेक्‍ट फ्रीडम' के संबंध में कुछ अनजान देशों पर निशाना साधा है, जिसमें एक साउथ कोरियन कार्गो शिप भी शामिल है। शायद अब साउथ कोरिया के लिए भी इस मिशन में शामिल होने का समय आ गया है। हमने सात छोटी बोट्स या जैसा कि वे उन्हें कहना पसंद करते हैं, "फास्ट" बोट्स को मार गिराया है। उनके पास बस यही बचा है। साउथ कोरियन शिप के अलावा, इस समय, स्ट्रेट से गुजरने वाले किसी भी जहाज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ और चेयरमैन ऑफ जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ, डैन केन, कल सुबह एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!''




  दरअसल सोमवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर धमाके के बाद आग लगने का मामला सामने आया। दक्षिण कोरिया के अध‍िकार‍ियों ने सोमवार को अपने जहाज पर संभाव‍ित हमलों की पुष्‍टि‍ की है। अध‍िकार‍ियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
  मंत्रालय यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि जहाज को कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है।
  विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा क‍ि हमारी कांसुलर मामलों की टीम इस जानकारी की पुष्टि कर रही है कि क्या दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमला हुआ है। अभी तक हमने शुरुआती तौर पर यह पुष्टि की है कि हमारे किसी नागरिक को कोई चोट नहीं आई है।




  योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, अगर यह बात सही होती है, तो यह पहला ऐसा मामला होगा, जब किसी दक्षिण कोरियाई झंडे वाले जहाज पर इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में हमला हुआ हो। उस समय अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था और यह जलमार्ग लगभग बंद हो गया था।
  सोमवार को ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर किए गए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। यह घटना ऐसे समय हुई जब अमेरिका इस जलमार्ग से जहाजों को सुरक्षित निकालने के अभियान की तैयारी कर रहा था।
  यूएई की सरकारी तेल कंपनी एडीएनओसी के अनुसार, ओमान तट के पास एमवी बाराकाह नामक टैंकर पर दो ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज उस समय खाली था।






Deshbandhu




Iran newspoliticsDoanld Trumpworld news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838