search

तेलंगाना में लू का प्रकोप, 46 डिग्री सेल्सियस ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 42

हैदराबाद। तेलंगाना के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। साथ ही, रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कम से कम 12 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस से काफी अधिक है।
  रविवार को निजामाबाद सबसे गर्म जगह रही, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  तेलंगाना डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी (टीडीपीएस) के डेटा के अनुसार, नालगोंडा, निर्मल और सिद्दीपेट जिले 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ इसके ठीक बाद रहे। वहीं, आदिलाबाद और पेद्दापल्ली में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कामारेड्डी और कुमारम भीम में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया।




  सोसाइटी की रोजाना की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, जगतियाल और खम्मम जिलों में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके बाद सूर्यपेट जिले में 45.5 डिग्री सेल्सियस और मंचेरियल जिले में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  हैदराबाद को छोड़कर, बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। हैदराबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीडीपीएस के डेटा के अनुसार, 26 मंडलों (ब्लॉकों) में लू की स्थिति बनी रही।




  इस बीच, हैदराबाद के मौसम विज्ञान केंद्र ने नलगोंडा, सूर्यपेट, महबूबाबाद और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की। इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
  मौसम विज्ञान केंद्र ने बिजली गिरने और जमीन की सतह पर हवा की अधिकतम गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने का भी अनुमान लगाया है।
  खम्मम, यादद्री भुवनगिरी, वारंगल, हनुमकोंडा, सिद्दीपेट, मुलुगु, जयशंकर भूपालपल्ली, मंचेरियल और कुमारम भीम आसिफाबाद जिलों में बिजली गिरने के साथ हल्की आंधी-तूफान आने की संभावना है, जिसमें जमीन की सतह पर हवा की अधिकतम गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।




  अगले एक हफ्ते तक तेलंगाना के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।
  अधिकारियों ने लोगों से मई की गर्मी को लेकर घबराने के बजाय तैयार रहने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मई में अपेक्षित गर्मी की स्थितियों को जागरूकता और कुछ आसान सावधानियों के साथ प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।
  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।






Deshbandhu













Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838