search

फुटबॉल: चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से पहले चोटो ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 46

मैड्रिड। एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर आर्सेनल के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के शुरुआती लेग से पहले चार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता जताई है। इन खिलाड़ियों में जूलियन अल्वारेज, डेविड हान्को, एडेमोला लुकमैन और जोस मारिया गिमेनेज शामिल हैं।   
रियल सोसिदाद के हाथों कोपा डेल रे फाइनल में हार के बाद, इस सीजन में एटलेटिको के पास एकमात्र खिताब जीतने का मौका अब यूरोप में ही बचा है। सिमियोन की टीम का मुकाबला आर्सेनल से है, जिसकी फॉर्म हाल के हफ्तों में गिरी है। इस मैच में क्लब के तीसरे चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाने का दांव लगा है, जो इस अर्जेंटीनाई कोच के नेतृत्व में होगा।  




समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर पाब्लो बैरियोस सेमीफाइनल के दोनों लेग में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि शनिवार को एथलेटिक क्लब के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-2 की जीत के दौरान उन्हें मांसपेशियों में एक और चोट लगी थी। वहीं, जूलियन अल्वारेज, डेविड हान्को, एडेमोला लुकमैन और जोस मारिया गिमेनेज के खेलने पर भी सवालिया निशान हैं।  
अल्वारेज ने शनिवार को एथलेटिक के खिलाफ एहतियातन मैच नहीं खेला, क्योंकि पिछले बुधवार को एल्चे के खिलाफ मिली हार के बाद उन्हें आराम दिया गया था। हालांकि, आर्सेनल का सामना करने के लिए वह फिट होने चाहिए।  




हान्को लगभग 3 हफ्तों से टखने की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, लेकिन भरोसेमंद सेंटर-बैक ने शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग की। हालांकि कोच सिमियोन ने कहा कि वह अभी भी रिकवरी चरण में हैं, लेकिन उन्हें कम से कम सब्स्टीट्यूट बेंच पर जगह मिल सकती है।  
लुकमैन की स्थिति ज्यादा संदिग्ध है। प्रभावशाली नाइजीरियाई विंगर को 18 अप्रैल को कोपा डेल रे फाइनल में ग्रोइन इंजरी हुई थी और तब से उन्होंने टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की है। क्लब किसी दोबारा चोट के खतरे से बचना चाहता है, इसलिए उनके स्टार्टिंग इलेवन में खेलने की संभावना कम है।  
वहीं, गिमेनेज मांसपेशियों की चोट के कारण एटलेटिको के पिछले 6 मुकाबलों से बाहर हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने ट्रेनिंग बढ़ाई, लेकिन अब तक टीम के साथ अभ्यास नहीं किया है, इसलिए बुधवार के मैच में उनके स्टैंड्स से मुकाबला देखने की संभावना है।






Deshbandhu




Sportssports newsFootball Talent










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144838