search

दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% तो तमिलनाडु में 5 ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 69

बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर पहले चरण का मतदान  


  • तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदाता कर रहे मतदान
  • 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग
  • डीएमके बनाम एनडीए और टीएमसी बनाम भाजपा में कड़ा मुकाबला
कोलकाता/चेन्नई। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। दोनों राज्यों में शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।




दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62% से ज्यादा मतदान, क्या है तमिलनाडु का हाल  

दोपहर 01:00 बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में वोटिंग की रफ्तार काफी ते है। पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।




EVM खराबी को लेकर कांग्रेस की नाराजगी  

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद में बेरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराबी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर चुनाव अधिकारी से बात करते हुए कहा कि बूथ नंबर 141 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है, जिससे धूप में खड़े मतदाताओं को बिना वोट डाले वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मशीन चार बार बदली जा चुकी है, लेकिन नई ईवीएम भी ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या को हल करने की मांग की।






बंगाल और तमिलनाडु में शुरुआती दो घंटे में 18% मतदान  
निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज किया गया है।
पश्चिम बंगाल: पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान  
राज्य के 44,378 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता कतारों में दिखाई दिए। इस चरण में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर मतदान हो रहा है। नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया और झाड़ग्राम जैसी सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।  




पहले चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की व्यापक तैनाती की है। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।  
तमिलनाडु: सभी 234 सीटों पर वोटिंग  
चेन्नई सहित पूरे राज्य में 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 5,938 को संवेदनशील घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 1.50 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय अर्धसैनिक बल शामिल हैं।  

इस बार 4,023 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 443 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के 5.67 करोड़ मतदाताओं में 2.70 करोड़ पुरुष, 2.89 करोड़ महिलाएं और 7,728 उभयलिंगी मतदाता हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रमुक (डीएमके) गठबंधन और अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के बीच है। अभिनेता सी. जोसफ विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम ने कुछ सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।  
मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सुवेंदु अधिकारी की अपील  
नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मतदान शुरू होते ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है। मतदान शांति से होना चाहिए। मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।”  
सुरक्षा और व्यवस्था  
चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।






Deshbandhu




votingpoliticswest bengal newstamilnadu newsdelhi newselection commission




Live Updates


2026-04-23 01:50:37







  • 23 April 2026 9:58 AM ISTबंगाल और तमिलनाडु में शुरुआती दो घंटे में 18% मतदान  

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज किया गया है।  
    मतदान का उत्साह  
    दोनों राज्यों में सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लंबी कतारों में खड़े लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते दिखाई दे रहे हैं।  
    सुरक्षा और व्यवस्था  
    चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।







  • 23 April 2026 9:45 AM ISTचेन्नई में CM स्टालिन ने डाला वोट, जनता से की अपील  

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) प्रमुख एम.के. स्टालिन ने आज सुबह चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला।  
    स्टालिन इस बार भी अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर से चुनावी मैदान में हैं। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “जिस तरह मैंने अपने अधिकार का प्रयोग किया है, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। यह बहुत महत्वपूर्ण है।”  
    लोकतंत्र के प्रति आह्वान  
    मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की।







  • 23 April 2026 9:42 AM ISTचेन्नई में सितारों ने निभाया लोकतांत्रिक जिम्मेदारी: रजनीकांत और कमल हासन ने डाला वोट

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और सुबह-सुबह ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारे मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
    सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। उनके आगमन से वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।
    वहीं अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी, अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे। पिता-बेटी की यह जोड़ी मतदान केंद्र पर मीडिया और समर्थकों का आकर्षण बनी रही।
    सितारों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
    चुनावी माहौल में इन बड़े चेहरों की मौजूदगी ने मतदाताओं का जोश और बढ़ा दिया। मतदान केंद्रों पर प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

















Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144961