search

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 76

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।   




आगे कैसा रहेगे मौसम  

इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है।  




कल गर्मी से बेहाल रहे लोग  

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, सोमवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था।  
इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 34.4 और लोधी रोड़ और आया नगर में 33 और पालम में अधिकतम पारा दर्ज किया गया।




कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम आज ?  

आज और कल यानि की 7 और 8 अप्रैल  को दिल्ली एनसीआर में 30  से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान के साथ ही धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार  50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
कैसा हे तापमान?  

अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अभी यह न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की उम्मीद। हालांकि, 10 अप्रैल से तापमान के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है कि शहर में संभावित गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए वह आवश्यक सावधानी बरतें।






National Desk




Weather UpdateWeather Forecastrain in delhi ncrdelhi news










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
144952