search

Delhi : उत्तम नगर मर्डर केस में पुलिस का लगातार एक्शन जारी, 3 महिलाएं समेत 14 गिरफ्तार

deltin33 1 hour(s) ago views 923
दिल्ली के पश्चिमी इलाके उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में प्रशासन लगातार एक्शन ले रहा है। नगर निगम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।



दिल्ली पुलिस लगातार ले रही एक्शन



दिल्ली के द्वारका के DCP कुशल पाल सिंह ने मर्डर केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “आज, हमने आठ और लोगों को पकड़ा है, जिनमें सात बड़े और एक नाबालिग शामिल हैं। इन सात बड़े लोगों में तीन औरतें हैं। इन तीन औरतों में से एक वो है जिस पर आरोप है कि उसने घटना शुरू की थी। हमारी जांच अभी भी चल रही है। अब तक, हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो को पकड़ा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हम उसी हिसाब से लोगों को पकड़ेंगे।“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assembly-elections-in-these-states-including-west-bengal-tamil-nadu-assam-and-kerala-are-expected-to-be-announced-march-article-2380847.html]Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल समेत इन राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द! कोलकाता पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:25 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/manchester-bound-indigo-flight-turns-back-to-delhi-mid-air-after-7-hours-due-to-west-asia-airspace-curbs-article-2380846.html]IndiGo Flight: 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटी मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट, मिडिल ईस्ट संकट से दुनियाभर में भारी विमानन संकट
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:07 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kuno-national-park-namibian-cheetah-jwala-delivers-5-cubs-taking-number-of-cheetah-in-india-to-53-article-2380801.html]Kuno National Park: नामीबियाई चीता \“ज्वाला\“ ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 53 हुई
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 3:38 PM

तरुण की हुई थी हत्या



बता दें कि, बीचे चार मार्च को उत्तम नगर में 25 साल के तरुण कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इसी मामले में रविवार को बुलडोजर एक्शन हुआ। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर ये कार्रवाई की गई।



PTI की रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल के तरुण की मौत एक झगड़े के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब 11 साल की एक लड़की ने सड़क पर रंग भरा गुब्बारा फेंका, जो दूसरी समुदाय की एक महिला पर जाकर गिर गया। इसके बाद महिला और आसपास के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे पड़ोसियों के बीच झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इस दौरान तरुण को गंभीर चोटें आईं।
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477959