LHC0088 • 2 hour(s) ago • views 891
Hathras Rape Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर 10 और 12 साल के दो लड़कों ने मिलकर एक 9 साल की बच्ची के बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को PTI को बताया कि यह घटना सिकंदरा राउ पुलिस थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे घटी।
पुलिस के मुताबिक, चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता शुक्रवार को अपने गांव के पास के जंगल में चारा इकट्ठा करने गई थी। तभी दो लड़कों ने उसे बेर का लालच देकर गेहूं के खेत में ले गए।
पीड़ित बच्ची की मां ने दिया बयान
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/vallabh-maheshwari-dies-in-bmw-road-accident-on-delhi-mumbai-expressway-who-was-businessman-and-shakun-group-md-article-2380784.html]Vallabh Maheshwari: कौन थे दिग्गज बिजनेसमैन वल्लभ माहेश्वरी? शकुन ग्रुप के MD की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दिग्गजों ने जताया शोक अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 2:20 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/passenger-smokes-beedi-in-toilet-of-delhi-goa-akasa-air-flight-police-registers-case-article-2380766.html]Akasa Air: दिल्ली-गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने पी बीड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 1:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/budget-session-congress-sp-and-opposition-leaders-protest-in-parliament-demand-immediate-discussion-on-west-asia-conflict-article-2380760.html]Budget Session: विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन! पश्चिम एशिया संकट पर तुरंत चर्चा की मांग, जयशंकर के बयान को किया खारिज अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 1:12 PM
PTI ने पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया, “खेत में घुसने के बाद, 10 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर लड़की को पकड़ रखा था, जबकि 12 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया।” यह रिपोर्ट पीड़िता की मां के बयान पर आधारित थी।
सर्किल ऑफिसर जे एन अस्थाना ने PTI को बताया, “पीड़िता और दोनों आरोपी नाबालिग हैं। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।” टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही गांव के निवासी हैं।
घर लौटने पर पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने सिकंदरा राउ पुलिस स्टेशन में पुलिस के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
SHO ने दी जानकारी
स्टेशन हाउस ऑफिसर ने TOI को बताया, “दोनों नामजद नाबालिगों के खिलाफ BNS की धारा 70-1 और POCSO एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मेडिकल जांच हो चुकी है।“ SHO ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार देर रात हिरासत में लिया गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें हाथरस के एक किशोर सुधारगृह में भेज दिया।
हिमाचल में भी देखने को मिली थी ऐसी घटना
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां एक 5 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर एक 15 वर्षीय लड़के ने बलात्कार किया। यह घटना शुक्रवार को घटी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग बच्ची को खेतों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।
पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: Akasa Air: दिल्ली-गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने पी बीड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस |
|