search

Budget Session: विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन! पश्चिम एशिया संकट पर तुरंत चर्चा की मांग, जयशंकर के बयान को किया खारिज

deltin33 1 hour(s) ago views 923
West Asia conflict: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट और भारत पर इसके प्रभाव को लेकर सोमवार (9 मार्च) को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। संसद भवन के पास हुए इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए।



उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था, जिस पर \“इंडिया नीड्स लीडरशिप, नॉट साइलेंस\“ (भारत को नेतृत्व की जरूरत है, चुप्पी की नहीं)\“ लिखा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने \“अमेरिका के सामने सरेंडर करना बंद करो\“ जैसे नारे लगाए। विपक्ष की मांग है कि संसद में पश्चिम एशिया संकट पर अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए।



कांग्रेस ने पश्चिम एशिया संकट पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस मामले पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष को वॉकआउट करना पड़ा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/passenger-smokes-beedi-in-toilet-of-delhi-goa-akasa-air-flight-police-registers-case-article-2380766.html]Akasa Air: दिल्ली-गोवा फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने पी बीड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 1:16 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/jharkhand-news-hospital-refuses-ambulance-father-takes-innocent-child-body-home-in-a-box-article-2380744.html]Jharkhand News: अस्पताल ने एंबुलेंस देने से किया इनकार, मासूम बच्चे की बॉडी को बॉक्स में रखकर घर ले गया लाचार पिता
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 12:41 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/liquor-policy-case-delhi-hc-issues-notice-on-cbi-petition-challenging-kejriwal-sisodia-discharge-article-2380751.html]Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया की राहत पर संकट! दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की याचिका पर जारी किया नोटिस
अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 12:39 PM

रमेश ने X पर पोस्ट किया, “जैसा कि अपेक्षित था, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए वक्तव्य दिया, जिस पर कोई सवाल नहीं पूछा जा सकता या स्पष्टीकरण नहीं मांगा जा सकता। संपूर्ण विपक्ष पश्चिम एशिया के हालात पर तत्काल चर्चा चाहता था। इसे अस्वीकार कर दिया गया और इसलिए विपक्ष ने विरोध के बाद वॉकआउट कर दिया।“



पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत शांति, संवाद और कूटनीति की ओर लौटने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि तनाव कम करने, संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की वकालत करता है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर अपनी ओर से दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय का कल्याण और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है।



संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा में इस मुद्दे पर अपनी ओर से दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय का कल्याण और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र के देशों की सरकारों के साथ काम करना जारी रखेंगे। हमारे राष्ट्रीय हित हमेशा सर्वोपरि रहेंगे, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक लक्ष्य शामिल हैं।“



उन्होंने कहा, “भारतीय उपभोक्ताओं का हित हमारे लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा। जहां आवश्यक हुआ है, वहां इस अस्थिर स्थिति में भारतीय कूटनीति ने हमारी ऊर्जा कंपनियों के प्रयासों का समर्थन किया है।“



ये भी पढ़ें- Budget Session 2026: \“पश्चिम एशिया संघर्ष भारत के लिए गहरी चिंता है\“; ईरान युद्ध पर संसद में बोले विदेश मंत्री जयशंकर, पढ़ें- बड़ी बातें



विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत सरकार वहां की स्थिति का लगातार आकलन कर रही है। साथ ही वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/UsfTKBzAr3 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2026
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477953