search

Israel-Iran जंग से बिखरा शेयर बाजार, 1000 अंक टूटा स ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 38

नई दिल्ली। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्‍स 2743 अंक या 3.38% टूटकर 78543 पर खुला, जबकि निफ्टी 519 अंक या 2.06 फीसदी गिरकर 24659 अंक पर खुला. बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट रही.   
हालांकि कुछ देर बाद ही शेयर बाजार संभला हुआ नजर आया. सेंसेक्‍स 1000 अंक या 1.21 फीसदी गिरकर 80,282 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 300 अंक टूटकर 24900 के नीचे था। इसके अलावा, कच्‍चे तेल के दाम में 10 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अगर ये जंग और आगे बढ़ती है तो गिरावट ज्‍यादा हावी हो सकती है। वहीं कच्‍चा तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं।  




BSE टॉप 30 के 29 शेयर भारी गिरावट पर रहे, सिर्फ बीईएल के शेयर में 1 फीसदी की तेजी रही। इंडिगो के शेयर करीब 5 फीसदी, एल एंड टी के शेयर करीब 4 फीसदी, अडानी पोर्ट 3 फीसदी और एटर्नल के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।  
सेक्‍टर्स की बात करें तो ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्‍थकेयर, फाइनेंशियल और बाकी सभी सेक्‍टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, सिर्फ मेटल सेक्‍टर में तेजी रही, क्‍योंकि निवेशक सेफ असेट में पैसा लगा रहे हैं। सभी सेक्‍टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।  




6 लाख करोड़ डूबे   

शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण निवेश्‍कों को आज तगड़ा नुकसान हुआ। बीएसई मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुकवार को बीएसई मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ रुपये पर था, जो सोमवार को घटकर 457.50 लाख के करीब पहुंच गया। यह निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में 6 लाख करोड़ रुपये की कमी है।   
162 शेयरों में लोअर सर्किट   

ईरान पर हमले के कारण शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। इस बीच, बीएसई पर एक्टिव 3,660 शेयरों में से 510 शेयर उछाल पर रहे, जबकि 2,985 शेयरों में गिरावट रही और 165 शेयर अनचेंज रहे। 43 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर क्‍लोज हुए और 663 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे और 162 शेयरो में लोअर सर्किट रहा।  




एशियाई मार्केट में भी कोहराम  

भारतीय बाजार के साथ ही बाकी एशियाई बाजारों में भी कोहराम देखा गया। जापान का निक्केई 225 874.07 पॉइंट्स नीचे 57,976.20 पर खुला। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11.08 पॉइंट्स (-0.27%) नीचे 4,151.80 पर खुला, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स शुरुआती ट्रेड में 2% से ज़्यादा गिरा और 324.96 पॉइंट्स (-1.22%) नीचे 26,305.58 पर खुला। इसके अलावा, ताइवान स्टॉक एक्सचेंज का मेन इंडेक्स 2.3% तक गिरा। यह 137.01 पॉइंट्स नीचे 35,277.48 पर खुला।






National Desk




stock marketStock Market CrashStock Market Sensex










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138809