search

खराब मौसम के कारण 18 घंटे लेट रही नेपाल की फ्लाइट, यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लगाए नारे

LHC0088 1 hour(s) ago views 480
नेपाल जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 18 घंटे देरी से पहुंची, जिससे एयरपोर्ट पर काफी हंगामा हुआ और यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में यात्री - जिनमें से कई कर्नाटक से 10 दिन की नेपाल यात्रा पर जा रहे थे - टर्मिनल 2 के इमिग्रेशन एरिया के पास जमा होकर एयरलाइन के खिलाफ नारे लगाते हुए दिखाई दिए।



यात्रियों ने देरी के संबंध में खराब संचार का आरोप लगाया। यात्रियों ने दावा किया कि एयरलाइन ने फ्लाइट के अपडेटेड समय के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे लंबे समय तक लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही।



अधिकारियों ने बताया कि लगभग 180 यात्री उड़ान भरने के लिए इंतजार कर रहे थे।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bengal-bjp-parivartan-yatra-starts-in-bengal-from-march-1-makes-a-mega-plan-article-2377356.html]परिवर्तन यात्रा 2026 : विकसित पश्चिम बंगाल का मार्ग
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 3:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/in-delhi-a-girlfriend-drugged-her-boyfriend-and-cut-off-his-private-parts-know-what-the-matter-is-article-2377347.html]Delhi: झूठी मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, प्रेमिका ने नशा देकर प्रेमी का काटा प्राइवेट पार्ट, जानें क्या है मामला?
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 2:59 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/us-israel-attack-on-iran-this-war-may-hit-indian-trades-with-western-and-middle-east-countries-article-2377351.html]US-Israel Attack on Iran: भारत के विदेशी व्यापार को बड़ी चोट पहुंचा सकती है यह लड़ाई, जानिए कैसे
अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 3:13 PM

यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट गुरुवार को सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, यात्रियों को स्पष्ट रूप से सूचित न किए गए कारणों से फ्लाइट काठमांडू में उतरे बिना ही वापस लौट आया। बताया जाता है कि वही फ्लाइट अगली सुबह फिर से रवाना हुई, लेकिन एक बार फिर काठमांडू में उतरने में विफल रहा और उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।



लंबे इंतजार और थकान के बाद, यात्रियों ने विमान के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते एयरलाइन को उन्हें वापस बेंगलुरु ले जाना पड़ा। बेंगलुरु पहुंचने पर, कई यात्री हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान में देरी का कारण “खराब मौसम“ बताया।



एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “काठमांडू में खराब मौसम के कारण, 26 और 27 फरवरी को हमारी बेंगलुरु-काठमांडू फ्लाइट डायवर्ट की गईं। कल की बाधित सेवा से प्रभावित यात्रियों को वापस लाने के लिए आज संचालित की गई एक अतिरिक्त उड़ान भी इसी कारण से डायवर्ट की गई। प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है और उन्हें बिना शुल्क के नई तारीख देने या पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प दिया गया है। इन यात्रियों को वापस लाने के लिए कल एक अतिरिक्त फ्लाइट की योजना बनाई गई है।“



उन्होंने आगे कहा, “हम एयरलाइन के नियंत्रण से बाहर के कारणों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।“



यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में ‘एक्शन मूवी’ जैसा सीन, बिना पेमेंट पेट्रोल पंप से भागी थार, हाईवे पर 7 किमी तक बाइक को घसीटा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166342