search

काम पर लौटें या नौकरी छोड़ें! बरेली मंडल में गायब 43 डॉक्टरों को मंडलायुक्त का आखिरी अल्टीमेटम, होगी बड़ी बर्खास्तगी

deltin33 1 hour(s) ago views 675
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। मंडल में चल रहे विकास कार्यों के साथ ही शासन की योजनाओं की समीक्षा गुरुवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने की। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डाक्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए आने के लिए कहने और नहीं आने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अन्य योजनाओं की भी गहनता से समीक्षा की।

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सभी जिलों को रैंकिंग बनाए रखने को कहा, जिससे मंडल की रैंकिंग प्रभावित ना हो। सर्वाधिक डी बरेली को सीएम डैश बोर्ड के विभिन्न मानकों पर मिले है जिसमे सुधार लाने के निर्देश दिए। संयुक्त कृषि निदेशक ने डिजिटल क्राप सर्वें शत प्रतिशत पूर्ण होने की जानकारी दी।

फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत जिलों को स्टेट एवरेज से कम नहीं रहने को कहा। पीएम कुसुम योजना का कार्य बरेली में शत-प्रतिशत पूरा पाया। बदायूं में 460 के सापेक्ष 454, पीलीभीत में 577 के सापेक्ष 572, शाहजहांपुर में 1126 के सापेक्ष 1118 का कार्य पूर्ण होने कि जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने 28 फरवरी तक तीनों जिलों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं जाने के निर्देश दिए।

शुल्क प्रतिपूर्ति व पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति का डेटा जिलों से फारवर्ड होने की जानकारी मिली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में किए गए खर्च, कराए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को व्यय के सापेक्ष कार्यों की समीक्षा जिला स्वास्थ्य समिति में किए जाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पैरामीटर पूर्ण है या नहीं, इस दृष्टिकोण से बरेली के 14, बदायूं के 16, पीलीभीत के आठ और शाहजहांपुर के 25 सीएचसी का इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से निरीक्षण कराया गया है जहां कुछ-कुछ कमियां पायी गयी और फायर आदि की अनापत्ति भी लंबित पाई गई, जिसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने लंबे समय से सेवाएं नहीं देने वाले व अनुपस्थित डाक्टरों की बारे में पूछा, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि बरेली में 20, बदायूं में नौ, पीलीभीत में नौ और शाहजहांपुर में पांच चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे है। मंडलायुक्त ने कहा कि इन डाक्टरों से संपर्क किया जाए, समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित किया जाए।

इसके बाद भी यह चिकित्सक नहीं आते हैं तो इन्हें सेवा से मुक्त करने कि कार्यवाही की जाए, जिससे शासन को पदों के सापेक्ष रिक्त पदों कि सूचना भेजी जा सके। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत रिक्त पदो, सैम -मैम, पोषक आहार वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पोषक आहार में गुणवत्ता बनाए रखने को समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम बरेली अविनाश सिंह, डीएम बदायूं अवनीश राय, डीएम शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ बरेली, पीलीभीत व शाहजहांपुर, सीएमओ समेत मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




यह भी पढ़ें- बरेली का \“अमृत\“ घोटाला? कहीं 50 लाख तो कहीं 70 लाख स्वाहा, सरोवरों की जगह बची सिर्फ जलकुंभी   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477304