search

जम्मू-कश्मीर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू, तीन महीनों में दी जाएगी 1.35 लाख वैक्सीन

Chikheang 1 hour(s) ago views 874
  

केद्र शासित प्रदेश में 180 स्वास्थ्य केंद्रों में पहले दिन होगा वैक्सीनेशन।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। देश के अन्य भागों की तरह ही जम्मू-कश्मीर में भी सर्वाइकिल अर्थात गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए शनिवार से अभियान शुरू हो रहा है। केद्र शासित प्रदेश में इस अभियान के तहत पहले तीन महीनों में चौदह वर्ष की 1,35,340 किशोरियों को वैक्सीन दी जाएगी।कुलगाम जिला अस्पताल से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू की मौजुदगी में यह अभियान शुरू होगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन जम्मू-कश्मीर में करीब 180 स्वास्थ्य केंद्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। जम्मू में मुख्य समारोह गांधीनगर अस्पताल में होगा। अधिकारियों के अनुसार उदघाटन समारोह के बाद एक मार्च से लगातार तीन महीने तक मई महीने के अंत तक चौदह वर्ष से लेकर पंद्रह वर्ष की आयु पूरी करने वाली किशोरियों को वैक्सीन दी जाएगी।

इसके बाद हर बुधवार को स्वास्थ्य केंद्रों में यह वैक्सीन दी जाएगी। सभी को गार्डासिल-4 वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी जो सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारणों से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होने वाला घातक रोग है जो मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होता है।जम्मू-कश्मीर में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे होने वाला कैंसर है।
28 फरवरी से शुरू हो रहे इस अभियान की तैयारियां पूरी

परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. पूनम सेठी और राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. शाहिद ने वीरवार को बताया कि 28 फरवरी से शुरू हो रहे इस अभियान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वैक्सीन देने के दौरान सभी एहतियात बरते जाएंगे। यह बहुत ही प्रभावी वैक्सीन है। वहीं कहा जा रहा है कि बाजार में इस वैक्सीन की एक डोज चार से पांच हजार रुपयों की है लेकिन यहां पर वैक्सीन निश्शुल्क दी जाएगी। आपको बता दें कि जम्मू के कैंसर संस्थान में पहले से ही किशोरियों को सर्वाइकिल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन दी जा रही है। अभी तक करीब 1200 किशोरियों को वैक्सीन दी गई है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168375