search

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मियों की होली होगी अधिक रंगीन, 28 को ही मिल जाएगा वेतन

deltin33 1 hour(s) ago views 774
  

होली में रंग खेलते सीएम योगी आदित्यनाथ



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार होली से पहले ही राज्यकर्मियों को वेतन और पेंशन दे देगी। रंगों को त्योहार देखते हुए सभी राज्यकर्मियों, अस्थायी कार्मिकों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन 28 फरवरी को ही मिल जाएगी।

वित्त विभाग ने फरवरी का वेतन व पेंशन फरवरी में ही देने के संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट की ओर से सभी जिलाधिकारियों व कोषाधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि एक मार्च रविवार को सामान्य अवकाश और दो मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण फरवरी का वेतन इसी माह देने का निर्णय लिया गया है।

समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा अस्थायी (कार्यप्रभारित) कर्मचारियों को वेतन के साथ ही कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी के वेतन-पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को कर दिया जाए। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि 16 लाख राज्य कर्मियों और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को होली से पहले वेतन-पेंशन मिल जाए।

सूत्रों के अनुसार सरकार उन राज्यकर्मियों को भी होली से पहले वेतन दे सकती है जिन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- जापान में CM योगी ने लिया 600 किमी/घंटा की \“मैग्लेव\“ का अनुभव, पटरियों पर नहीं बल्कि हवा में तैरती है ये खास ट्रेन

कार्मिक विभाग ने सभी विभागों से उन कार्मिकों का ब्योरा मांगा है, जिन्हें संपत्ति न बताने पर फरवरी का भी वेतन नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि 47,816 कार्मिकों का ब्योरा 31 जनवरी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर समझौता   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477301