search

WI vs SA: Aiden Markram की कप्‍तानी पारी, साउथ अफ्रीका ने विजयी सिक्‍स लगाकर भारतीय फैंस को दी राहत

cy520520 1 hour(s) ago views 826
  

साउथ अफ्रीका ने जीता मैच।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 में गुरुवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। खराब शुरुआत के बाद जेसन होल्‍डर (49) और रोमारियो शेफर्ड (52) ने वेस्‍टइंडीज की पारी को संभाला और 176 रन तक पहुंचाया। जवाब में 177 रन के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर चेज कर लिया और 9 विकेट से मुकाबला जीता। एडेन मार्कराम ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने 46 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 4 छक्‍के लगाए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज को उनकी सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। ब्रैंडन किंग और शाई होप ने आते ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों पर प्रहार शुरू किया। दोनों ने मिलकर पहली 14 गेंदों पर 29 रन जड़ दिए। इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने तोड़ा। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्‍होंने कप्‍तान शाई होप का शिकार किया। होप ने 2 छक्‍के और 1 चौके की मदद से 6 गेंदों पर 16 रन बनाए।

इसी ओवर की 5वीं गेंद पर रबाडा ने नए बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर (2) का विकेट चटकाया। चौथे ओवर में वेस्‍टइंडीज को फिर 2 झटके लगे। लुंगी एनगिडी ने चौथी गेंद पर ब्रैंडन किंग को क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। किंग ने 11 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए। आखिरी गेंद पर लुंगी ने रोस्‍टन चेज (2) को बोल्‍ड किया।

10.2 ओवर में 83 रन पर वेस्‍टइंडीज के 7 विकेट गिर चुके थे। शेरफेन रदरफोर्ड (12), रोवमैन पॉवेल (9) और मैथ्यू फोर्डे (11) भी फेल रहे। इसके बाद जेसन होल्‍डर और रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभाला। दोनों ने 7 विकेट गिरने के बाद भी साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का आड़े हाथों लिया।

जेसन होल्‍डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रन की साझेदारी हुई। जेसन होल्‍डर अर्धशतक से चूक गए और 20वें ओवर में रन आउट हुए। उन्‍होंने 31 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद फिफ्टी लगाई। शेफर्ड 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश के खाते में 2-2 विकेट आए।

177 रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत दमदार रही। एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को रोस्‍टन चेज ने तोड़ा। चेज ने क्विंटन को जेसन होल्‍डर के हाथों कैच आउट कराया। डीकॉक फिफ्टी से चूक गए। उन्‍होंने 24 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 4 छक्‍के लगाए। 3 नंबर पर उतरे रयान रिकेल्टन ने कप्‍तान मार्कराम का साथ दिया। दोनों ने इसके बाद कोई विकेट नहीं गिरने दिया। कप्‍तान एडेन मार्कराम ने 82* रन की पारी खेली। रयान रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163829