search

बगहा में मरीन ड्राइव निर्माण को मिलेगी गति, विधानसभा में उठी मांग पर मंत्री ने दी गारंटी

deltin33 1 hour(s) ago views 172
  

यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।  



जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Marine Drive Project: बगहा नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के निर्माण को लेकर गुरुवार को बिहार विधानसभा में मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। भाजपा विधायक राम सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार का ध्यान इस महत्वाकांक्षी योजना की ओर आकृष्ट किया।

विधायक ने सदन में कहा कि बगहा नगर के कुल 22 वार्ड गंडक नदी के किनारे बसे हैं। ऐसे में मरीन ड्राइव का निर्माण न केवल शहर के सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास में सहायक होगा, बल्कि पर्यटन को भी नई गति देगा। उन्होंने परियोजना की स्वीकृति, विभागीय प्रक्रिया और निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर सरकार से स्पष्ट जानकारी मांगी।

इस पर संबंधित मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं चल रही हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
योजना सरकार की प्राथमिकता में

मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि यह योजना सरकार की प्राथमिकता में है और तय प्रक्रिया के तहत इसे आगे बढ़ाया जाएगा।विधायक राम सिंह ने कहा कि बगहा के समग्र विकास, बाढ़ और कटाव से सुरक्षा तथा रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए वे लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहेंगे।

बताया जाता है कि प्रस्तावित मरीन ड्राइव को गंडक नदी के किनारे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे एक ओर शहर को नदी कटाव से सुरक्षा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए घूमने-टहलने का आकर्षक स्थल भी विकसित होगा।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निकट होने के कारण यह परियोजना पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477268