search

जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर हत्याकांड का मुख्य आरोपी दमन से गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में चल रही थी तलाश

Chikheang 2026-2-26 17:56:37 views 1069
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, सोनो(जमुई)। पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव हत्याकांड में जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी मनोज हांसदा को पुलिस ने दमन से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मनोज हांसदा लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था। उसके विरुद्ध हत्या, देशद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखने,नक्सल कांड तथा गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।  

पुलिस को उसके दमन में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद चरकापत्थर पुलिस दमन गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बाराटांड़ में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी आरती देवी के आवेदन पर मनोज हांसदा और मुकेश यादव को नामजद किया गया था, जबकि तीन-चार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था।

घटना के बाद से पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। अब मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244