search

Gauahar Khan ने 6 महीने बाद दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस

deltin33 1 hour(s) ago views 56
  

जैद दरबार और गौहर अपने बेटे के साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) रमजान 2026 के पवित्र महीने में अपनी स्प्रीचुअल जर्नी पर हैं। गौहर मदीना और मक्का में उमराह कर रही हैं। यह यात्रा उनके और उनके परिवार के लिए और भी खास हो गई है क्योंकि उन्होंने इस पवित्र अवसर पर अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया।
गौहर के दूसरे बेटे का नाम फरवान है

बता दें कि फरवान की दरबार परिवार में ये पहली ईद होगी। गौहर ने 1 सितंबर, 2025 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। कपल का पहले से एक बेटा है जिसका नाम जेहान है। कपल इससे पहले छोटे बेटे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुका है लेकिन अभी तक उसका चेहरा नहीं दिखाया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Finale: फिनाले से चंद मिनट पहले Gauahar Khan ने बता दिया Winner का नाम
गौहर ने बेटे का फेस रिवील किया

अब आखिरकार गौहर और जैद ने मक्का में उमराह के दौरान अपने बेटे की क्यूट सी फोटो शेयर कर सभी को सरप्राइज दिया। फोटो शेयर करते हुए गौहर ने लिखा- \“अल्लाह इस पर अपनी बरकत बनाए रखे !! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है। अस्सलाम उ अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखें जैसा कि हम इस पवित्र जगह से दुआ कर रहे हैं।

  
गौहर खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट

एक्ट्रेस गौहर खान की इन तस्वीरों पर दिव्या अग्रवाल, भारती सिंह, सृष्टि रोडे, सोफी चौधरी और ताहिर शब्बीर जैसे कई सितारों ने कमेंट कर प्यार लुटाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बेटे के जन्म के बाद से गौहर खान काम पर लौट चुकी हैं। बहुत जल्द उनका एक प्रोजेक्ट आवे वाला है जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और इसे सीक्रेट रखा गया है। गौहर बिग बॉस 7 में नजर आई थीं और विजेता बनी थीं। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में तनीषा मुखर्जी को हराकर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- लड़की करती क्या है? Gauahar Khan से शादी के समय Zaid Darbar से पूछा गया ये सवाल, एक्टर ने अब किया खुलासा   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477244