search

IIT-ISM धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट, 3 छात्रों को मिला 1.5 करोड़ का पैकेज

LHC0088 4 hour(s) ago views 694
  

IIT-ISM धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट



जागरण संवाददाता, धनबाद। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की पसंद के कारण कैंपस प्लेसमेंट के लिए सत्र 2025-26 धनबाद के आईआईटी आईएसएम के छात्रों के लिए शानदार साबित हुआ है। करीब तीन महीने पहले एक दिसंबर 2025 से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट के पहले सात दिनों में ही 527 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर मिल गया।

यह संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि के साथ ही मानक साबित हुआ है। प्लेसमेंट के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटे। इस बार कई नए रिकॉर्ड भी बने हैं। इसे उपलब्धि माना जा सकता है कि पिछले वर्ष सर्वाधिक 1.26 करोड़ रुपये का पैकेज केवल एक छात्र को मिला था।  
ऑफ कैंपस 1.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज

मिनरल्स एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग शाखा के छात्र सौरभ शक्ति को यह पैकेज प्राप्त हुआ था। इस बार ऑफ कैंपस अब तक का सर्वाधिक 1.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज तीन विद्यार्थियों को कंपनियों ने दिया है।  

वहीं ऑन कैंपस बड़े पैकेज की बात करें तो इस वर्ष 80 लाख रुपये सालाना का पैकेज चार विद्यार्थियों को मिल चुका है। कैंपस प्लेसमेंट में अभी तीन महीने शेष हैं। अब तक 963 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40 अधिक है।  
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा पसंद

ऐसे में संस्थान ने पिछले वर्ष के 1105 के आंकड़े को समय से पूर्व पार करने की जताई है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।

इसके बाद इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, पेट्रोलियम, माइनिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं भी कंपनियों की पसंद बनी हुई है।  

पीएसयू में भी छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है। संभावना है कि अदाणी समूह जल्द ही इंटर्नशिप का परिणाम जारी करेगा। अगले दो सप्ताह के भीतर लगभग 50 छात्र-छात्राओं के इंटर्नशिप के लिए चयन की संभावना है।
प्लेसमेंट में 300 से अधिक कंपनियां हो चुकी हैं शामिल

केंपस प्लेसमेंट में टाटा स्टील, जेडएस एसोसिएट, एमडाक्स, बीईएल, एस्सार आयल, क्रिसिल, आइडीएफसी फर्स्ट बैंक, ग्लोबल लाजिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आइसीआइसीआइ बैंक, पेटीएम, एसएसबीसी, एक्सिस बैंक, गूगल, माइक्रोसाफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, इंटेल, फ्लिपकार्ट, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, केयर्न आयल, हिटाची एनर्जी, कैटरपिलर, अमेजन, वीजा, वालमार्ट, जोमैटो, सेवरान, आइबीएम, मीसो, बजाज आटो समेत 300 कंपनियां शामिल हैं।



  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166230