search

कौन थे कस्तूर भाई लालभाई, जिंदगीभर पहनी धोती लेकिन देश को दिए आईकॉनिक ब्रांड, Flying Machine से Ruf & Tuf तक

LHC0088 1 hour(s) ago views 630
  

अरविंद मिल्स के फाउंडर थे कस्तूर भाई लालभाई



नई दिल्ली। भारत में कई मशहूर कारोबारी घराने (India\“s Famous Industrialists) हैं जिनका व्यापारिक इतिहास 100 से 150 साल पुराना है। आमतौर पर ज्यादातर हिंदुस्तानी पुराने उद्योगपतियों के तौर पर टाटा-बिरला, बजाज और अंबानी परिवार को जानते हैं। लेकिन, क्या आप उस उद्योगपति के बारे में जानते हैं जिसने देश को एक से बढ़कर एक आइकॉनिक फैशन ब्रांड दिए हैं। खास बात है कि खुद धोती पहनने वाले इस शख्स ने भारत में एक मशहूर टेक्सटाइल्स ब्रांड खड़ा किया, जिसे अरविंद मिल्स के तौर पर जाना जाता है। इस कंपनी के संस्थापक कस्तूर भाई लालभाई भारत के अग्रणी उद्योगपतियों में से एक रहे हैं।

कस्तूर भाई लालभाई ने एक साधारण कपड़ा मिल से अपना धंधा शुरू किया और आज उनका कारोबार भारत का फैशन पावर हाउस बन गया है। आइये आपको बताते हैं गुजरात के इस मशहूर कारोबारी के कामयाबी के किस्से..
कैसे हुई अरविंद मिल्स की शुरुआत

लालभाई दलपत भाई (कस्तूर भाई लालभाई के पिता) ने भारत में कपड़ा मिल 1897 में उस समय शुरू की जब भारत में विनिर्माण गतिविधि लगभग न के बराबर थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली मिल, सारसपुर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की स्थापना की।

  

Image- arvind.com

जिस समय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम अपने चरम पर था, तब लालभाई परिवार ने सन 1931 में महात्मा गांधी के स्वदेशी आह्वान के जवाब में अरविंद मिल्स की स्थापना की।

टेक्टाइल्स इंडस्ट्री में 20 साल के अंदर मिली बड़ी सफलता के बाद कस्तूरभाई लालभाई ने आयातित रंगों और रसायनों पर देश की निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से अतुल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के तत्वावधान में भारत का पहला रंग और रसायन संयंत्र स्थापित किया।
1980 में आया जींस ब्रांड

भारत की टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री में लगातार सफलता पाने के बाद अरविंद मिल्स ने डेनिम फेबरिक यानी जिंस के कपड़ों का कारोबार शुरू किया और Fliyng Machine, भारत का पहला डेनिम फेबरिक ब्रांड, लॉन्च किया, जिसे अपार सफलता मिली और आज यह जींस ब्रांड युवाओं की पसंद है। इसी साल कस्तूर भाई लालभाई ने दुनिया को अलविदा कह दिया।, लेकिन उनके जाने के बाद भी लगातार अरविंद लिमिटेड ने भारत के फैशन मार्केट में तेजी से विस्तार किया और बड़ी पहचान बनाई।

  

Image- arvindsmartspace
स्वदेशी और इंटरनेशनल ब्रांड से बनाई बड़ी पहचान

अरविंद मिल्स, जिसे अब अरविंद लिमिटेड के तौर पर जाना जाता है। इस कंपनी ने स्वदेशी ब्रांड के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड का कारोबार भी शुरू किया।

कंपनी के अपने प्रसिद्ध ब्रांड: फ्लाइंग मशीन, न्यूपोर्ट, एक्सालिबर और रफ़ एंड टफ़ हैं।

इंटरनेशनल ब्रांड का प्रबंधन: Arrow, यू.एस. पोलो असोसिएशन, टॉमी हिलफिगर, केल्विन क्लाइन, ली और रेंगगलर (Wrangler) हैं।

ये भी पढ़ें- 126 साल पुराने Murugappa ग्रुप के होंगे टुकड़े, 5वीं पीढ़ी बांटेगी विरासत; भारत में 33वां सबसे अमीर है ये परिवार

अरविंद लिमिटेड, टेक्सटाइल्स के अलावा, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और पर्यावरण से संबंधित बिजनेस करती है। अरविंद फैशन लिमिटेड, शेयर बाजार में लिस्टेड पब्लिक कंपनी है जिसका मार्केट कैप 5800 करोड़ से ज्यादा है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166161