कस्टम अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने यमुनानगर के व्यक्ति से ठगे लाखों रुपये (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता. यमुनानगर। साइबर ठगों ने कस्टम अधिकारी बनकर व्यासपुर निवासी मुकेश कुमार से 11 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने उनकी पत्नी को फोन कर विदेश से पार्सल आने की बात कही। जिसमें गैर कानूनी तरीके से सोने व फेक करंसी होने का डर दिखाया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
व्यासपुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर 15 फरवरी को अनजान नंबर से काल आया। काल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि उनके नाम से विदेश से पार्सल आया है। जिसमें गैर कानूनी तरीके से सोने व फेक करंसी भेजी गई है। इसकी जांच की जा रही है। यह काल सुनकर पत्नी घबरा गई।
उसने काल कट कर दी। जिसके बाद फिर से काल आया। ठग ने उन्हें डर दिखाया। मामला निपटाने के नाम पर उनसे रुपये की मांग की गई। अलग-अलग कर 11 लाख 27 हजार रुपये ठगों के दिए अकाउंट में जमा कराए। इसके बाद और रुपयों की मांग की गई। बाद में पता लगा कि यह साइबर ठगी हुई है।  |
|