search

चक्रधरपुर के गार्ड बारीक इलाके में वृद्ध ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

Chikheang 1 hour(s) ago views 372
  

गार्ड बारीक इलाके में वृद्ध ने लगाई फांसी



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के गार्ड बारीक इलाके में बुधवार की देर रात एक 65 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण रेड्डी नामक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा।  

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चक्रधरपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।  
आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मण रेड्डी रेलवे अस्पताल के पास स्थित गार्ड बारीक में अकेले ही रहते थे।  

फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168261