search

बठिंडा पुलिस का नशा पर प्रहार, 5 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीली गोलियां और भुक्की बरामद

cy520520 1 hour(s) ago views 695
  

नशीले पदार्थों के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बठिंडा। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कुल 410 नशीली गोलियां, 165 प्रतिबंधित कैप्सूल और 1 किलो 500 ग्राम भुक्की बरामद की है।

थाना सदर बठिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव तिओणा में छापेमारी कर गुरप्रीत सिंह को 360 नशीली गोलियों सहित काबू किया। इसी तरह थाना भगता भाईका पुलिस ने गांव अकालियां में कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह को 50 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

थाना मौड़ मंडी पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव मौड़ कलां में छापेमारी कर माैड़ कलां वासी अजय कुमार व मौड़ खुर्द वासी बलदेव सिंह को 165 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित पकड़ा। इसके अलावा थाना संगत मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदकोट कोटली वासी मकंद सिंह को डेढ़ किलो भुक्की के साथ काबू किया।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163706