search

मुरादाबाद में प्रेमी के घर पहुंची किशोरी, परिजनों ने बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा

Chikheang 2025-10-9 12:05:59 views 1276
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में जेल से जमानत पर आए प्रेमी के घर नाबालिग प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। युवक के स्वजन ने उसे अपने घर में रखने से इन्कार कर दिया। जानकारी पर किशोरी के स्वजन पहुंचे तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वजन ने किशोरी के बाल पकड़े और सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इस दौरान उसके कपड़े फट गए। ले जाते समय किशोरी के साथ मारपीट भी की। बुधवार को घटनाक्रम का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस पहुंची तो किशोरी ने माता-पिता के साथ रहने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर नारी निकेतन भेज दिया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की दूसरी बिरादरी की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पहले युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया। किशोरी के स्वजन ने मामले की प्राथमिकी लिखाई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया। एक सप्ताह पहले युवक जमानत पर जेल से बाहर आया।

इस बात की जानकारी जैसे ही किशोरी को लगी तो वह सोमवार को प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। युवक के स्वजन ने रखने से इन्कार कर दिया। किशोरी बोली मैं इससे प्यार करती हूं और इसी के साथ रहूंगी। हंगामा शुरू हो गया। इस बात की जानकारी किशोरी के स्वजन को भी लग गई।

किशोरी के माता-पिता और भाई पहुंच गए। उन्होंने किशोरी से घर चलने की बात कही, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी बीच स्वजन ने उसके बाल पकड़े और घसीटते हुए ले जाने लगे। पूरे घटनाक्रम की किसी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस गांव पहुंची और किशोरी के माता-पिता को थाने ले आई। किशोरी भी पहुंच गई। किशोरी ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया, लेकिन माता-पिता के साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भिजवा दिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। मामले का शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167581