search

धनबाद के 11 और चिरकुंडा के 4 वार्डों का चुनाव परिणाम सबसे पहले होगा जारी, दो दिन में आ सकता है मेयर का रिजल्ट

Chikheang 7 hour(s) ago views 980
  

धनबाद नगर निकाय चुनाव



जागरण संवाददाता, धनबाद। नगर निकाय चुनाव के तहत जिले में धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए मतदान हुआ है। अब शुक्रवार को मतगणना होगी। मतगणना का काम राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।  

मतगणना को लेकर व्यवस्था ऐसी की गई है कि सबसे पहले धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के 15 वार्डों का चुनाव परिणाम आएगा। इनमें धनबाद नगर निगम के 11 वार्ड और चिरकुंडा नगर परिषद के चार वार्ड शामिल रहेंगे।
यह है व्यवस्था  

राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में मतगणना का कार्य सुबह 10 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा। मतों की गिनती के लिए यह व्यवस्था है कि धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या एक, छह, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 व 51 और चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक, छह, 11 व 16 का परिणाम सबसे पहले प्राप्त होगा। इसी प्रकार से क्रमवार अन्य वार्डों का परिणाम मिलेगा।
पहले वार्ड पार्षद की होगी गिनती

गिनती का क्रम में सबसे पहले पार्षद के मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद मेयर व अध्यक्ष पद की गिनती होगी। इस व्यवस्था के तहत उम्मीद है कि मेयर के चुनाव का परिणाम दूसरे दिन यानी 28 फरवरी को मिलेगा। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का फैसला पहले दिन ही हो जाएगा।
धूम्रपान करने पर सख्त मनाही  

मतगणना हाल के अंदर चुनावकर्मियों के साथ अधिकारी, पुलिस फोर्स और उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी रहेंगे। ऐसे में इन सभी के लिए पूर्ण रूप से ध्रूमपान निषेध किया गया है। इसके अलावा मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168339