search

J&K Weather: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान में असामान्य वृद्धि; जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा आज का मौसम

cy520520 6 hour(s) ago views 546
  

फरवरी में जम्मू-कश्मीर में अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। खासकर कश्मीर संभाग में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक चल रहा है, जबकि जम्मू संभाग में भी 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तापमान में इस असामान्य वृद्धि से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम को देखते हुए लोगों ने गर्म कपड़ों की पैकिंग शुरू कर दी है और गर्मियों वाले कपडे़ निकाल लिए हैं। लोग, एसी, कूलर, पंखों की साफ सफाई करने लगें हैं। बुधवार को दिन भर धूप खिली रही।

जम्मू में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर है।न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर ने आम जनजीवन पर भी असर डाला है।

मौसम में इस तेजी से बदलाव को लेकर कृषि क्षेत्र और आम लोगों में चिंता देखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में इसके व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।

27 और 28 फरवरी को आसमान आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है तथा कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 1 मार्च को फिर से मौसम आम तौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

2 और 3 मार्च को आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे तथा ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 4 से 7 मार्च तक मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। वहीं 8 से 10 मार्च के बीच एक बार फिर आंशिक से सामान्य बादल छाए रहने तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम?

बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फराबाद में तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और मीरपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए असामान्य रूप से अधिक है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163652