search

Himachal Weather: हिमाचल मौसम अपडेट: तापमान में वृद्धि की संभावना, 26 फरवरी को साफ रहेगा आसमान

Chikheang 12 hour(s) ago views 489
  

हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम? (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, शिमला। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र शिमला ने 26 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अनुसार, प्रदेश में तापमान में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। इससे कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

IMD का पूर्वानुमान के मुताबिक, निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सूर्यास्त शाम करीब 6 बजकर 19 मिनट पर होगा और सूर्योदय सुबह 6.55 बजे हो सकता है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168339