search

Stock Trading Idea: टाटा स्टील के शेयरों में आएगी और तेजी, क्या करनी चाहिए जोमैटो व SBI में मंदी? देखें टारगेट

Chikheang 1 hour(s) ago views 718
  

सांकेतिक तस्वीर



नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) पिछले कुछ दिनों से एक दायरे में कारोबार कर रहा है। ऐसे में कुछ शेयर तेजी दिखा रहे हैं तो कुछ में मंदी बरकरार है। मेटल सेक्टर के शेयर लगातार 2 महीनों से अपट्रेंड में हैं और इनमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, आईटी समेत अन्य शेयर पिछले कई ट्रेडिंग सेशन से गिरावट दिखा रहे हैं।

बाजार में यह समय सिलेक्टिव शेयरों पर दांव लगाने का है इसलिए मार्केट एक्सपर्ट ने 26 फरवरी के सेशन के लिए 3 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें एक में तेजी तो 2 शेयरों में मंदी करने को कहा है।
Tata Steel में आएगी और तेजी

इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने कहा है कि मेटल सेक्टर में मजबूत मूव और वॉल्यूम सपोर्ट दिखा है, और Higher low structure बन रहा है। ऐसे में टाटा स्टील के शेयरों पर दांव लगाया जा सकता है।

किस भाव पर खरीदें: ₹221
टारगेट: ₹228 / ₹235
स्टॉप लॉस: ₹214

शेयर के ₹220 के ऊपर टिकने पर तेजी और बढ़ सकती है।
Eternal के शेयरों में मंदी

जोमैटो की पेरेंट कंपनी Eternal के शेयर रेजिस्टेंस ज़ोन के पास फंसता दिख रहा है और डेली चार्ट पर momentum थकता हुआ लग रहा है। RSI 60 से नीचे की ओर है और ऊपर की तरफ follow-through कमजोर है। क्योंकि, शेयरों में ₹255–258 का लेवल supply zone बना हुआ है।

कहां बेचें: ₹248
टारगेट: ₹238 / ₹232
स्टॉप लॉस: ₹258

अगर इटरनल के शेयर ₹248 का स्तर तोड़ते हैं तो short covering की जगह fresh selling दिख सकती है।
SBI भी दिख रहा कमजोर

पिछले कई दिनों से तेजी दिखा रहे एसबीआई के शेयर ₹1220–1230 के पास बार-बार rejection के बाद stock हल्की कमजोरी दिखा रहे हैं। Short term में lower high structure बन रहा है। RSI flatten हो रहा है और volume expansion upside में नहीं दिखा।

कहां बेचें: ₹1188
टारगेट: ₹1160 / ₹1135
स्टॉप लॉस: ₹1228

एसबीआई के शेयरों के लिए ₹1185–1190 का स्तर breakdown level है — इसके नीचे selling तेज़ हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 25600 के पार क्यों नहीं टिक पा रहा Nifty? फिर से हावी बिकवाली, समझें बाजार में गिरावट के कारण

डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168021