search

पटना में होली पर अश्लील गाने-डीजे पर प्रतिबंध, गंगा और अन्य नदियों में नावों के परिचालन पर रोक

deltin33 Yesterday 22:57 views 294
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने व सूचना तंत्र को सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है। माहौल नहीं बिगड़े इसके लिए अश्लील गानों व डीजे बजाने को प्रतिबंधित किया गया है।

साथ ही असामजिक तत्वों की निगरानी व उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों के तुरंत खंडन के लिए सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल क्रियाशील रहेगी और नशीले पदार्थों व अवैध गतिविधियों के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। बुधवार से ही पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है।
नावों के परिचालन पर रोक

इसके अलावा सदर एसडीओ कृतिका मिश्रा ने होली के दौरान गंगा व अन्य नदियों में नावों परिचालन पर रोक लगा दी है। डीएम के निर्देश पर मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, ड्रोन व सीसीटीवी से संवेदनशील स्थानों की निगरानी शुरू कर दी गई है।

रात्रि गश्ती, नियंत्रण कक्ष और विद्युत नियंत्रण सक्रिय कर दिए गए हैं। सभी अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को शांति समिति की बैठक कर आवश्यक निर्देशों का अनुपालन कराने को कहा गया है।

अग्नि सुरक्षा के लिए हाेलिका बहुत ऊंची नहीं रहेगी और उसे बिजली के तारों से दूर रखने को कहा गया है। साथ ही चिह्नित स्थलों पर अग्निशमन दस्ता व मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। नगर निकायों के अधिकारियों को पर्व पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने को कहा गया है।
नशेड़ियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

मद्य-निषेध अधिनियम के तहत सघन अभियान चला जब्त शराब काे तुरंत नष्ट कराने को कहा गया है। जो लोग नशे में पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन असामाजिक या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810 व 2219234 और डायल-112 या जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 0612-2210118 पर सूचना दे तुरंत कार्रवाई करा सकते हैं।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821