search

बंगाल में कई और IPS के तबादले, पारिजात विश्वास बने पूर्व मेदिनीपुर के नए एसपी

cy520520 1 hour(s) ago views 353
  

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में एक और फेरबदल करते हुए बुधवार को कई आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इसी के साथ पूर्व मेदिनीपुर जिले को लगभग तीन महीने बाद नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिला है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पारिजात विश्वास को पूर्व मेदिनीपुर जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

मालूम हो कि नवंबर में सौम्यजीत भट्टाचार्य को बांकुड़ा जिले का एसपी बनाकर भेजे जाने के बाद से पूर्व मेदिनीपुर के एसपी का पद खाली था। मिथुन दे फिलहाल वहां के कार्यवाहक एसपी के रूप में काम कर रहे थे। चुनाव से पहले अब पारिजात विश्वास को वहां के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लंबे समय तक पुरुलिया की 11वीं बटालियन के कमांडेंट थे। वहीं, मिथुन दे का तबादला कर उन्हें खडग़पुर भेज दिया गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

इसके अलावा कूचबिहार में पिटाई की घटना के बाद विवादों में रहे आइपीएस घृतिमान भट्टाचार्य को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। काली पूजा की रात पटाखे फोडऩे से नाराज होकर अपने बंगले से बाहर निकलकर पिटाई करने के बाद विवादों में घिरे सरकार को कूचबिहार के एसपी पद से हटाकर तीन नंबर बटालियन का कमांडेंट बनाकर भेजा गया था। इस बार उन्हें बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त (दक्षिण) बनाया गया है।

राज्य पुलिस में कुल 23 अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। आसिम खान का ट्रांसफर हावड़ा के डीसी (ट्रैफिक) से बैरकपुर के डीसी (नार्थ) के पद पर किया गया है। गणेश विश्वास को बैरकपुर के डीसी (उत्तर) से हावड़ा के डीसी (दक्षिण) पद पर भेजा गया है। सुरिंदर सिंह को हावड़ा के डीसी (दक्षिण) से तीन नंबर बटालियन का कमांडेंट के पद पर भेजा गया है।
कुल 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया

अनुपम सिंह बैरकपुर के डीसी (दक्षिण) थे। उन्हें हावड़ा का डीसी (ट्रैफिक) बनाया गया है। बैरकपुर के डीसी (उप-शहरी) जाय टुडू को होमगार्ड संगठन के वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। पापिया सुल्ताना लंबे समय से इस पद पर थीं। उन्हें बैरकपुर का डीसी (उप-शहरी) बनाया गया है। अंगशुमान साहा को दार्जिलिंग की गोरखा बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

पश्चिम मेदिनीपुर के एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) मनोरंजन घोष को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का एडिशनल डीसी बनाया गया है। सुब्रत देब को आसनसोल- दुर्गापुर कमिश्नरेट से हटाकर पश्चिम मेदिनीपुर जिले का एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) बनाया गया है। कुंतल बनर्जी को कूचबिहार का एडिशनल एसपी बनाया गया है। कृष्णगोपाल मीणा को रानाघाट का एडिशनल एसपी बनाया गया है।

सुमंत कबीराज को मुर्शिदाबाद का एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) बनाया गया है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी (ग्रामीण) के एडिशनल एसपी उत्तम घोष, कृष्णानगर (ग्रामीण) के एडिशनल एसपी सुरजीत कुमार दे, रायगंज के एडिशनल एसपी समीर अहमद, पूर्व बद्र्धमान के एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) लालटू हलदर, खडग़पुर के एडिशनल एसपी मितुन कुमार दे बनाए गए हैं।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368