श्रीनगर के पालपोरा में पश्मीना प्रेस मशीन फटने से हादसा (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। श्रीनगर के पालपोरा नूरबाग क्षेत्र में एक पश्मीना प्रेस मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत एसएमएचएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान 20 वर्षीय बिलाल अहमद (निवासी- कुपवाड़ा) के रूप में हुई है। अन्य दो 23 वर्षीय रफाकत (निवासी- बेमिना) और 22 वर्षीय मोहिसन शौकत (निासी- हमदानिया कॉलोनी, बेमिना) के रूप में हुई है।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बिलाल अहमद की हालत पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जबकि अन्य दो को मामूली चोटों के लिए चिकित्सा सहायता दी गई है। बताया जाता है कि यह घटना एक पश्मीना इकाई के अंदर हुई जब प्रेस मशीन में खराबी आ गई और वह फट गई। इससे मौके पर मौजूद कर्मचारी घायल हो गए।  |