यहां देखें पूरी खबर।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मध्य प्रदेश आयोग ने खनिज साधन विभाग के अंतर्गत माइनिंग इंस्पेक्टर के कुल 72 पदों पर बढ़ोतरी की है। इसके साख ही पदों की सख्यां अब 13 से बढ़कर कुल 85 हो गई है। नई आधिकारिक अधिसूचना के तहत जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 22 पद, एससी के लिए कुल 14 पद, एसटी के लिए 17 पद, ओबीसी के लिए 23 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 9 पद आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- खनिज साधन विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
- उम्मीदवारों के पास बीएससी की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
राज्य सेवा परीक्षा में भी होगी पदों की बढ़ोतरी
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब राज्य सेवा परीक्षा-2026 में भी पदों पर बढ़ोतरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पदों की संख्या 155 तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, वन सेवा में 30 से ज्यादा पद बढ़ने की संभावना है। साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए केवल 32 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार इसमें भी पद पढ़ाए जा सकते हैं।
मेडिकल ऑफिसर में इतने पदों पर हुई वृद्धि
एमपी पीएससी की ओर से नवंबर से फरवरी माह के बीच कुल 1068 पद बढ़ाए गए। हालांकि अब राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा में पदों पर बढ़ोतरी की बारी है। बता दें, नवंबर माह में मेडिकल ऑफिसर के कुल 895 पदों को बढ़ाकर 1832 किया गया। इसके अलावा, फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती के लिए पदों की संख्या 67 से बढ़ाकर 56 कुल 123 कर दिया गया। इसके साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग के कुल तीन पद बढ़ाए गए।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट अगले माह होगा जारी, कॉपियों की जांच 27 फरवरी से होगी स्टार्ट  |