search

शादी समारोह के दौरान DJ पर भिड़े जनाती-बराती, मारपीट में दूल्हा सहित छह घायल

deltin33 2 hour(s) ago views 937
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, बाराबंकी। डीजे पर मनपसंद गाने को लेकर जनाती और बरातियों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूल्हे की कार लड़ते बचने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे दूल्हे सहित छह लोग घायल हो गए।

सूरतगंज: मोहम्मदपुर खाला के अल्हेमऊ निवासी विलास गौतम ने अपनी बेटी राधा की शादी इसी थाना के पुरैना मजरे बरैय्या निवासी शिवराम के बेटे दीपू गौतम से तय की थी। तय तारीख के अनुसार 24 फरवरी को बारात अल्हेमऊ पहुंची। जहां डीजे पर मनपसंद गाना बजवाने को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे के मारपीट में वधु पक्ष के धर्मराज, संदीप और अंशू चोटिल हुए है, जबकि दुल्हे का चचेरा भाई कुलदीप चोटिल हुए हैं।

पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल युवकों को वापस भेज दिया गया है। कोतवाल आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत करवा कर शादी संपन्न करवाया गया था। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं है।

विशुनपुर: फतेहपुर के तिलरन निवासी ज्ञान सिंह के पुत्र संग्राम की बारात मंगलवार को लखनऊ के मुंशी पुलिया गई थी। बुधवार विवाह संपन्न होने के बाद लौटते समय देवा के पटना गांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से लड़ते बचने पर कार चालक आयुष सवार ने विरोध किया।

ट्रैक्टर पर पटना के ही निवासी गिरीश चंद्र मौर्य अपने पुत्र भीम के साथ सवार थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गिरीश ने फोन कर घर वालों को बुला लिया फिर दूल्हा व उसके साथ के तीन लोगों की धुनाई कर दी।

दूल्हे संग्राम का आरोप है कि मारपीट में बहनोई की एक चेन व बैग से दो अंगूठियां गायब हो गई है। वहीं गिरीश का आरोप है कि खरबूजा बिक्री के मिले 1.20 लाख रुपये हमलावरों ने छीन लिए। हल्का दारोगा हरिश्चंद्र ने बताया कि मामला मारपीट का है, दोनों पक्ष आपस में बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- टेस्‍ट ड्राइव के बहाने कार चोरी कर भागे युवक? बाराबंकी के वायरल वीड‍ियो की ये है हकीकत   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476762