search

MP: बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पीथमपुर के परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप

deltin33 1 hour(s) ago views 890
  

परीक्षा केंद्र में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले के पीथमपुर में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र में गणित की परीक्षा देने पहुंची 10वीं की छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।
पेट दर्द होने पर गई बाथरूम

पुलिस के अनुसार छात्रा शासकीय विद्यालय की छात्रा है और बोर्ड परीक्षा के लिए पीथमपुर सेक्टर-1 स्थित निजी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा के दौरान उसे अचानक पेट दर्द हुआ। वह बाथरूम गई, जहां उसका प्रसव हो गया और उसने एक बालक को जन्म दिया।

नवजात के रोने की आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन को स्थिति का अंदाजा हुआ। तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्रा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और छात्रा के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर मेट्रो पर सियासत तेज : मंत्री विजयवर्गीय बोले- \“जनप्रतिनिधियों से बिना चर्चा शहर को थोप दी\“; जयवर्धन ने कही यह बात
मामला बेटमा थाने पहुंचा

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मामला बेटमा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। ऐसे में पीथमपुर पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर डायरी बेटमा थाने को भेज दी है। आगे की जांच अब वहीं से की जाएगी।
मां को नहीं थी गर्भावस्था की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर छात्रा की मां भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें बेटी की गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं थी। परिवार के अनुसार छात्रा की सगाई हो चुकी है और मंगेतर का घर आना-जाना था। स्वजन ने आशंका जताई कि नवजात मंगेतर का हो सकता है।

हालांकि, पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बच्चे को अपने प्रेमी का बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476669