search

कासगंज में हृदयविदारक घटना: मां की अर्थी के बाद हुई बेटी की विदाई, जयमाला पर पड़ा था दिल का दौरा

deltin33 1 hour(s) ago views 974
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, कासगंज। शादी की शहनाइयों के बीच अचानक ऐसा सन्नाटा पसर गया कि खुशियों से सजा आंगन मातम में बदल गया। एक ही घर से पहले मां की अर्थी उठी और कुछ घंटों बाद उसी आंगन से बेटी की डोली विदा हुई। यह मार्मिक दृश्य सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव बेरी का है, जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया।
वरमाला के वक्त मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में तोड़ा दम

सिकंद्राराऊ मार्ग स्थित गांव बेरी निवासी छोटे सिंह की पुत्री रेखा की शादी सोमवार को अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र से आई बारात के साथ संपन्न हो रही थी। वैवाहिक कार्यक्रम हंसी-खुशी चल रहे थे। रात्रि 9 बजे स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था और स्वजन आशीर्वाद देने पहुंच रहे थे। इसी दौरान रेखा की मां शशि देवी भी बेटी को आशीर्वाद देने स्टेज पर पहुंचीं।
अंतिम संस्कार के बाद गमगीन माहौल में बेटी गई ससुराल

बताया जाता है कि आशीर्वाद देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदयघात से हुई इस असमय मौत की खबर मिलते ही विवाह की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बैंड-बाजे और साउंड सिस्टम बंद करा दिए गए। दुल्हन के जोड़े में सजी रेखा अपनी मां के निधन की खबर सुनते ही बेसुध हो गई।
पति ने दी मुखाग्नि

मंगलवार सुबह गांव में हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। दुल्हन के कपड़ों में बैठी रेखा के सामने उसकी मां की अर्थी सजाई गई। सुबह 9 बजे ही घर से श्मशान घाट तक शवयात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पति छोटे सिंह ने दी।

अंतिम संस्कार के बाद परिजन लौटे और भारी मन से 12 बजे बेटी की विदाई की रस्म निभाई। विदाई के समय रेखा मां को याद कर फूट-फूटकर रोती रही। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखें रो रही थी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476591