search

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया; जांच जारी

deltin33 1 hour(s) ago views 502
  

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी भेजे जाने के बाद तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।

जजों, स्टाफ, वादकारियों और अन्य मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में बम लगाए गए हैं और इसे उड़ाया जा सकता है।

सूचना मिलते ही सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोर्ट के 28 भवनों सहित पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस ने एक-एक कमरे, चैंबर और कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी। आरपीएफ की डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची और स्निफर डॉग्स के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

महिला आरक्षित पुलिस बल को भी ट्रक से बुलाया गया। सीटीएसपी और थाना प्रभारी रोड से चिल्लाते हुए परिसर में दाखिल हुए और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

फिलहाल कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसी भी तरह की आधिकारिक टिप्पणी देने से बच रहे हैं।

यह धमकी झूठी (होक्स) साबित हो सकती है, जैसा कि हाल के दिनों में रांची, पटना और अन्य जगहों पर कई कोर्ट्स में मिली धमकियों के मामले में हुआ है।

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट का कार्य पूरी तरह ठप है। वादकारियों और अधिवक्ताओं को बाहर इंतजार करना पड़ रहा है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

अधिक अपडेट के लिए बने रहें।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476582