search

सप्तर्षि और पूरक मंदिरों के साथ वैकल्पिक गर्भगृह का भी दर्शन कर सकेंगे दर्शनार्थी, मार्च तक होगा तैयार

cy520520 3 hour(s) ago views 222
  



लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन वैकल्पिक गर्भगृह की छत की ढलाई पूरी हो गई और इस पर स्तंभों का निर्माण भी पूर्ण हो गया है।

अब छत पर बनाए गए स्तंभों को अनब्रेकेबल ग्लास से ढंका जाने लगा है। कवर कर दिए जाने के पश्चात इसमें कोई भी कार्य शेष नहीं रह जाएगा।

इस कारण संभावना जताई जा रही कि वैकल्पिक गर्भगृह मार्च माह के प्रथम सप्ताह या मध्य तक पूरी तरह बन जाएगा। ऐसे में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जब सप्तर्षियों व पूरक मंदिरों में दर्शन प्रारंभ किया जाएगा, तो रामलला व राम परिवार का दर्शन करके निकलने वाले दर्शनार्थी इसका भी अवलोकन कर सकेंगे।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से परिसर के दक्षिणी हिस्से में परकोटे के आग्नेय कोण (दक्षिणी-पूर्वी) और रामजन्मभूमि पुलिस चौकी के समीप उस स्थल पर वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण कराया जा रहा है, जिस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2020 को अपने हाथों से रामलला को अस्थायी रूप से प्रतिष्ठित किया था।

तत्समय उक्त स्थल पर ट्रस्ट ने फाइबर का वैकल्पिक गर्भगृह निर्मित कराया था। यहां रामलला तब तक प्रतिष्ठित रहे थे, जब तक उन्हें 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित नहीं कर दिया गया। मंदिर निर्माण ज्यों-ज्यों पूर्ण होता गया, त्यों-त्यों दर्शनार्थियों की संख्या में न केवल वृद्धि होती गई, बल्कि आस्था भी प्रगाढ़ होती गई।

इसी के दृष्टिगत ट्रस्ट ने उस वैकल्पिक गर्भगृह के कायाकल्प की भी योजना बनाई, जिससे दर्शनार्थी रामलला का दर्शन करते हुए निकलें तो इस स्थान को भी देख सकेें और इसे संरक्षित किया जा सके।

ट्रस्ट ने वैकल्पिक गर्भगृह के निर्माण का दायित्व लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को ही सौंप रखा है। एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद कुमार मेहता ने बताया कि वर्तमान में छत व 14 स्तंभों का निर्माण पूरा हो गया है। अब इसे अनब्रेकेबल ग्लास (क्षतिग्रस्त नहीं होने वाला) से कवर कराया जा रहा है।  

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक गर्भगृह में कोई प्रतिमा नहीं स्थापित होगी। दर्शनार्थियों को वैकल्पिक गर्भगृह का दर्शन कराने और इस स्थल को संरक्षित करने के लिए इसका कायाकल्प हुआ है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163173