search

देवरिया में 11 हजार वोल्ट के तार से सटा ट्रक, लगी आग; एक की मौत

LHC0088 3 hour(s) ago views 677
  

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण  



संवाद सूत्र, सलेमपुर, (देवरिया)। एक ट्रक बुधवार को विराजमार गांव के पास 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तार से सटते ही ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक चालक की झुलसकर मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान रामप्रताप कुशवाहा (55) पुत्र हरदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक धनौती से सलेमपुर की तरफ आ रहा था। विराजमार गांव के समीप सड़क से गुजरते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से ट्रक का ऊपरी हिस्सा सट गया। तेज चिंगारी के साथ ट्रक में आग भड़क उठी।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए किसी तरह दूरी बनाई और बिजली विभाग को सूचना दी। आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक रामप्रताप गंभीर रूप से झुलस चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर से छेड़खानी और नस्लीय टिप्पणी मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार, तीनों आरोपितों में से दो विश्वविद्यालय में ही करते हैं पढ़ाई

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने नीचे लटक रहे हाईटेंशन तारों को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165508