search

गोरखपुर में परीक्षा धोखाधड़ी: चार साल्वर भेजे गए जेल, फर्जी आधार कार्ड देने वाला शिक्षक फरार

Chikheang 1 hour(s) ago views 435
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। महाराणा प्रताप इंटर कालेज, जंगल धूषण परीक्षा केंद्र से पकड़े गए चार साल्वर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया। सोमवार सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर चारों परीक्षा दे रहे थे।

सभी के पास से फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद हुआ था। केंद्र व्यवस्थापक ने पिपराइच थाने में केस दर्ज कराया था। चारों को फर्जी आधार कार्ड देने वाला शिक्षक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

साल्वरों की पहचान पादरीबाजार निवासी अभिषेक चौहान, बशारतपुर निवासी सौरभ कुमार, राजेंद्र नगर निवासी करन सोनकर और नीना थापा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। केंद्र व्यवस्थापक संदीप कुमार ने जांच के दौरान आधार कार्ड में गड़बड़ी पाई और पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि चारों आरोपित परीक्षार्थी वीरेंद्र, शनि, नीरज और विनय के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा में बैठे थे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आर्थक की दबंगई का एक और वीडियो आया सामने, शुरू हुई जांच

दिनभर पूछताछ और मान-मनौव्वल के बाद देर शाम शिक्षक सहित पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साल्वरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एमएमआर पब्लिक स्कूल, पादरीबाजार के एक शिक्षक ने फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराकर इन युवकों को परीक्षा में बैठाया था।

प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक की भूमिका की जांच अभी जारी है, उसकी तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167566