विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के तहत धरना प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, नोएडा। डूब क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के बैनर तले लोग सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को 14वें दिन भी यह धरना जारी रहा। लोगों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांग को लेकर धरनास्थल से सेक्टर-27 स्थित डीएम आवास तक पैदल कूच पर घेराव करने की चेतावनी दी है। मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरनारत लोग करीब एक बजे पैदल कूच करेंगे। वहीं, विवादों से घिरी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का धरनास्थल पर विरोध किया गया।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि 26 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सभी कार्यकर्ता सेक्टर-16 बिजली दफ्तर से पैदल मार्च कर सेक्टर-27 स्थित डीएम आवास का घेराव करेंगे। विद्युत निगम को होली तक समयसीमा देते हुए चेतावनी दी गई कि यदि त्योहार तक डूब क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो होली के बाद विभाग के किसी भी अधिकारी को दफ्तर में प्रवेश नहीं करने देने की चेतावनी दी।
संगठन ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का कड़ा विरोध किया। इसे आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बताया। खलीफा ने कहा कि यदि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो गांधीवादी तरीके से सभी थिएटर्स के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक, जल्द एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना  |
|