द्वारका सहित 50 से अधिक इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (Dwarka WTP) पर महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य की जानकारी देते हुए घोषणा की है कि 25 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक कुल 48 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कार्य भाग्य विहार क्षेत्र में नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की ट्विन रॉ वॉटर लाइन को मौजूदा 1500 मिमी ट्विन रॉ वॉटर मेन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) के लिए किया जा रहा है।
इन इलाकों में पानी सप्लाई रहेगा बाधित
इस वजह से द्वारका और आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद या बहुत कम दबाव वाली रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनियां, पूछनपुर, लक्ष्मी विहार, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, नांगलोई, मटियाला, पालम, कापसहेड़ा, नजफगढ़ टाउन और आसपास के गांव, धूलसीरस, ककरोला, उतम नगर, विकासपुरी, राजपुर, मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, नीलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, आईजीआई एयरपोर्ट और यशोभूमि (आईसीसीसी) शामिल हैं।
कुल मिलाकर 50 से अधिक इलाके प्रभावित होंगे।जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। आपात स्थिति में पानी टैंकर उपलब्ध होंगे।
इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं निवासी
- केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
- नजफगढ़ वाटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744
- अन्य विधानसभा आपातकाल नंबर: मेहरौली (26137216), कालकाजी (886113726), छतरपुर (7303565635), देओली (8800249609)
डीजेबी ने जनता से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है। यह कार्य पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। निवासी नियमित अपडेट के लिए डीजेबी की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें: NCR में प्रदूषण पर सीएक्यूएम का शिकंजा: 123 स्थानों पर नियमों का उल्लंघन, कड़ी कार्रवाई जारी  |