search

असम में चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप, थार सवार आरोपियों ने 10000 रुपए भी कराए ट्रांसफर

Chikheang Yesterday 22:56 views 628
  

महिला से थार सवार 7 लोगों ने किया गैंग रेप। (एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 28 साल की महिला के साथ कई लोगों ने चाकू की नोक पर रेक किया गया। घटना तब हुई जब वो अपने बॉय फ्रेंड के साथ शाम को बाहर धूमने गई थी। रिपोर

पुलिस ने बताया कि यह घटना 19 फरवरी की है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने एफआईआर में लिखा है कि सात लोगों ने एक-एक करके उसके साथ रेप किया और फिर उसे अपने एक अकाउंट में 10,000 रुपए ट्रांसफर करने पर मजबूर किया।
थार सवार आरोपियों ने किया गैंगरेप

पीड़िता के परिवार वालों के मुताबिक, वह सिचलर शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी, तभी महिंद्रा थार में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया, \“\“उन्होंने पहले कपल से उनके ठिकाने के बारे में पूछा और अचानक महिला और उसके दोस्त को पकड़ लिया। वहां 7 से 8 लोग थे। उनमें से कुछ ने महिला के दोस्त को पकड़ लिया और उसके सामने एक-एक करके उसका रेप किया।\“\“
सिलचर सदर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने उनमें से दो को पहचाना और दोनों को रविवार तक गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान नीलोत्पल दास और सुबोल दास के रूप में हुई है, दोनों सिलचर के आश्रम रोड इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के मताबिक, पीड़िता का जरूरी मेडिकल टेस्ट हो चुका है और उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
घटना से लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद लोगों में बहुत आक्रोश है। हजारों लोगों ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: वैलेंटाइन डे पर 2 लोगों ने युवती को नशीला दवा देकर किया रेप, जान से मारने की भी दी धमकी   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167365