search

जरंगडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के नीचे गिरकर गार्ड की मौत, टार्च आन देख साथियों ने निकाला

Chikheang 2026-2-24 22:27:22 views 943
  

जरंगडीह रेलवे स्टेशन।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद रेल मंडल के जारंगडीह रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गार्ड ट्रैक पर गिर गए और गाड़ी का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी जांघ कट गई और वे गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक के पास ही पड़े रहे।

उधर से गुजर रहे रेलकर्मियों की नजर ट्रैक के किनारे पड़ी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर वे खून से लथपथ हालत में मिले। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद रेलकर्मी उन्हें आनन-फानन में धनबाद मंडल रेल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सिद्दीक अंसारी के रूप में हुई है। रेलकर्मियों के अनुसार उनका मुख्यालय चंद्रपुरा में था और वे मधुपुर के निवासी थे। घटना के बाद रेल मंडल में शोक की लहर है। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244