search

बदायूं मर्डर मिस्ट्री: फार्म हाउस के अंदर लहूलुहान मिला चौकीदार, बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ? उलझी पुलिस

deltin33 Yesterday 21:26 views 710
  

शव मिलने की सूचना के बाद जानकारी लेने पहुंची पुलिस और सुरेंद्र सिंह का फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के कछला-शाहबाद हाईवे किनारे खेत में बने व्यापारी के फार्म हाउस में चौकीदार का खून से लथपथ शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिसमें सिर में चोट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है।इसके बाद से पुलिस भी हत्या और हादसे में उलझ गई है।

स्वजन की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। बिल्सी निवासी नरेश माहेश्वरी का हाईवे किनारे खेत पर फार्म हाउस बना हुआ है। यहां पर वह गाय, भैंस आदि का पालन करते हैं। फार्महाउस की देखभाल के लिए उन्होंने मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह को चौकीदार रखा हुआ था।

मंगलवार को वह प्रतिदिन की तरह वह सुबह सात बजे करीब दूध लेने पहुंचे थे। फार्म हाउस पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर अंदर झांक कर देखा तो वहां फर्श पर चौकीदार सुरेंद्र फर्श पर पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था, जिससे वह पूरी तरह खून से लथपथ हो गया था।

यह देख स्वजन और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सुरेंद्र के स्वजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव देख हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस के अनुसार फार्म हाउस पर कमरा ऊपर बना हुआ है, जहां जाने के लिए जीना नहीं, सीढ़ी से ऊपर जाते हैं।

आशंका जताई कि सीढ़ी से उतरते समय सुरेंद्र गिरे या फर्श पर चपेट लगने से गिरने से उनके सिर पर चोट लगी और वह उठ नहीं पाए।सूचना पर सीओ बिल्सी सुनील कुमार व एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें भी सिर में चोट लगने से मृत्यु सामने आई है।

इसके चलते ही मामला हत्या और हादसा के बीच उलझ गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे हादसे की आशंका अधिक प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है।
बेटे की दस साल पहले हो गई थी मृत्यु

अलीगंज निवासी रामनिवास ने बताया कि सुरेंद्र उनके ताऊ हैं। उनके एक बेटा संतोष व दो बेटियां हैं। जिनमें बेटे संतोष की दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। जबकि बेटियों की शादी हो गई है। वह करीब 20-25 वर्षों से फार्म हाउस में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।




यह भी पढ़ें- बदायूं का \“खूनी\“ पुल अब बनेगा सुरक्षित: मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए 104 करोड़ का बजट जारी, जानें कब से शुरू होगा निर्माण और क्या है नया प्लान   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476331