search

घर के बाहर खेल रहे मासूम की हत्या कर तालाब में फेंका था शव, दोषी पड़ोसी महिला को आजवीन कारावास

Chikheang 1 hour(s) ago views 472
  



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। करीब ढाई वर्ष पूर्व रसूलाबाद के बरईझाल में घर के बाहर खेल रहे मासूम का तालाब में शव मिला था। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस की महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। नियत तिथि पर मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पड़ोसी महिला को दोष सिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि 15 सितंबर 2023 में रसूलाबाद के बरईझाल गांव में एक मासूम का तालाब में शव मिला था, जिस पर मां साजरा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि 15 सितंबर की दोपहर चार वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के सभी लोग अंदर थे। करीब एक घंटे बाद पुत्र को देखने बाहर आई तो वह कहीं नहीं दिखा, जिस पर आस पड़ोस में तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

वहीं शाम करीब सात बजे घर के पास तालाब किनारे जाकर देखा तो पानी में बेटे का शव उतराता मिला। उसे निकाला तो आंख के चारो ओर चोट के निशान थे और खून भी बह रहा था। मामले में मृतक की मां साजरा ने मुहल्ले की रिहाना पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसमें बताया था कि सप्ताह पूर्व बच्चों की खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। इस पर रिहाना ने बच्चे को मारकर फेंक देने की धमकी दी थी।  

मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक हिमांशु कुमार सिंह की कोर्ट में चल रही थी। नियत तिथि पर मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान बचाव व अभियोजन की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपित रिहाना को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर अभियुक्ता को अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

यह भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे रूरा के तीन युवकों की मौत

यह भी पढ़ें- हृदयविदारक दृश्य: दो साल के मासूम औ मां को एक साथ मुखाग्नि, कानपुर देहात में तालाब हादसे में हुई थी मौत

यह भी पढ़ें- \“किसके सहारे जिऊंगी…किससे दुख दर्द कहूंगी\“ कानपुर में मां-पिता, बहन और भांजे के शव देख बेटी की चीख से फटा लोगों का कलेजा

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat में बड़ा हादसा: तेरहवीं से लौट रहे परिवार की वैन तालाब में गिरी, दंपती, बेटी व नाती की मौत

यह भी पढ़ें- घर से निकलीं पढ़ने, लौटी कफन में: कानपुर देहात में मिनी ट्रक की टक्कर से कालेज जा रहीं दो छात्राओं की मौत

यह भी पढ़ें- झपकी आने से एक पल में उजड़ गया परिवार: कानपुर देहात में रामगंगा नहर में गिरी कार, दो भाइयों समेत तीन की मौत   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252