search

Splitsvilla 7 के कंटेस्टेंट Mayank Pawar का 37 साल की उम्र में निधन, अपनी फिटनेस के लिए थे मशहूर

deltin33 1 hour(s) ago views 418
  

37 साल की उम्र में मयंक पवार का निधन  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहतें हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, यहां कब क्या हो जाए कुछ नहीं जा सकता है। इस वक्त ग्लैमर वर्ल्ड से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल हाल ही में स्पिलिट्सविला के एक जाने माने कंटेस्टेंट का निधन हो गया है। कौन है वो कंटेस्टेंट आइए आपको बताते हैं...
नहीं रहे स्पिलिट्सविला के कंटेस्टेंट

जी हां, हाल ही में मशहूर रियलिटी शो \“स्प्लिट्सविला\“ सीजन 7 ( Splitsvilla Season 7) से चर्चा में आए मयंक पवार (Mayank Pawar) का निधन हो गया है। सोमवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की गई, जिससे उनके प्रशंसक और दोस्त गहरे सदमे में हैं।
        View this post on Instagram

A post shared by Mayank Pawar™ (@pawarmayank)


मयंक पवार के सोशल मीडिया से ही इस बात की जानकारी सभी को पता चली है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और फॉलोअर्स लगातार कमेंट्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bad News! अब नहीं देख पाएंगे MTV के ये चैनल्स, क्या Splitsvilla Season 16 और \“रोडीज\“ भी हुआ बंद?
पिछले दिनों ही मयंक ने मनाया था जन्मदिन

सोशल मीडिया पर साझा की गई नई पोस्ट के अनुसार, \“स्प्लिट्सविला 7\“ फेम मयंक पवार का निधन 23 फरवरी, 2026 को हो गया। महज 37 साल की उम्र में ही मयंक का निधन हुआ है। हालांकि मयंक का निधन कैसे हुआ है, इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इसके अलावा मयंक के परिवार ने एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उनकी प्रार्थना सभा (Prayer Meet) की जानकारी दी है। यह प्रार्थना सभा 25 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे प्रताप बाग, दिल्ली में रखी जाएगी।

  
        View this post on Instagram

A post shared by Mayank Pawar™ (@pawarmayank)


आपको बता दें कि मयंक इसी साल 1 जनवरी 2026 को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के कुछ ही हफ्तों बाद उनके निधन की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर थे और इसके साथ ही वो स्पिलिट्सविला का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा मिस्टर एशिया और मिस्टर इंडिया का भी खिताब उनके पास था। वहीं इस खबर से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- स्प्लिट्सविला फेम Akriti Negi का टूटा रिश्ता, इस टेनिस प्लेयर को 6 महीने किया डेट   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476214