search

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत तीन के खि‍लाफ दहेज हत्या की FIR

deltin33 1 hour(s) ago views 1021
  



  

संवाद सूत्र, बेहंदर। विवाहिता का शव सोमवार रात नवविवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जांच की,फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआइआर दर्ज की है।

उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के ग्राम महामाइन खेड़ा की पूजा रावत की शादी 15 मई 2025 को कासिमपुर के सफियापुर तिराहे के विपिन कुमार के साथ हुई थी। सोमवार की रात पूजा का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मायके से पिता रामविलास व अन्य लोग मौके पर आ गए।

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए। दहेज में कार की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगलवार रात ससुरालीजन ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति विपिन कुमार, ससुर रामसेवक, सास सावित्री के विरुद्ध दहेज हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476127