search

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने TGT नॉन मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम किया घोषित, अब होगी डॉक्यूमेंट चेकिंग

deltin33 4 hour(s) ago views 1048
  

टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परीक्षा पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की थी। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
अब चलेगी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग परिसर में आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ

आयोग के सचिव ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों के दो-दो सेट और वैध पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  
तय तिथि के अलावा नहीं मिलेगा मौका

निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को बाद में कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परिणाम और आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त करते रहें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में निवेश के नाम पर 200 करोड़ रुपये का घोटाला, 5,000 एजेंटों के माध्यम से लालच देकर हुई ठगी

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में पकड़े 2 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक, सरकार के विभाग ने विशेष अभियान चलाकर किए बाहर

  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476199